फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sports news in district.

Almora News: शिव शक्ति अल्मोड़ा ने जीता क्रिकेट का फाइनल

Mon, 09 Dec 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 09 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sports news in district.
अल्मोड़ा। राममंदिर पातलीबगड़ में आयोजित जय गोलू क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शिव शक्ति अल्मोड़ा ने जीता। उसने जय गोलू इलेवन को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर शिव शक्ति अल्मोड़ा ने निर्धारित 15 ओवर में 159 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी जय गोलू इलेवन की पूरी टीम 109 रन ही बना सकी। शिव शक्ति ने 50 रन से मुकाबला और ट्राॅफी जीती। मुख्य अतिथि देवेंद्र मेहरा, केवल मुस्युनी ने विजेता टीम को 25 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। मैच देखने के लिए कई जगहों से दर्शक उमड़े। अनिल कुमार ने संचालन किया। इस दौरान मनीष मेहरा, सुंदर भोज, बालम मेहता, भाष्कर बिष्ट, मनोज मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed