{"_id":"67e987adac5118e7b1001bbc","slug":"sports-news-in-district-almora-news-c-232-1-alm1005-126145-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सेमीफाइनल मुकाबलों में मार्केट बॉयज और जेएमके की टीमें जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सेमीफाइनल मुकाबलों में मार्केट बॉयज और जेएमके की टीमें जीतीं
Sun, 30 Mar 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यहां कालीखोली के मैदान में जय मां काली क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। इसके तहत रविवार को सेमीफाइनल खेले गए। इसमें मार्केट बॉयज द्वाराहाट और जेएमके क्रिकेट क्लब की टीमें विजयी रहीं।
इनके बीच अब सोमवार को फाइनल मुकाबला होगा। रविवार को प्रथम सेमीफाइनल मैच जेएमके क्रिकेट क्लब और पीजी कॉलेज द्वाराहाट के बीच खेला गया। पीजी कॉलेज द्वाराहाट की टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 34 रनों पर सिमट गई।
इसके जवाब में जेएमके क्रिकेट क्लब ने पांच ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। दूसरा सेमीफाइनल मैच च्याली क्रिकेट क्लब और मार्केट बॉयज द्वाराहाट के बीच खेला गया।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए च्याली की टीम मात्र 10 ओवर में ही 61 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में मार्केट बॉयज के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मात्र सात ओवर में ही जीत दर्ज कर ली।
अब सोमवार को फाइनल मैच मार्केट बॉयज द्वाराहाट और जेएमके क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। आयोजक मंडल ने बताया कि विजेता टीम को बीस हजार रुपये और ट्राफी जबकि उपविजेता टीम को दस हजार रुपये और रनरअप ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
रविवार को निर्णायक की भूमिका में संतोष मेहरा एवं गौरव रहे, जबकि स्कोरर के रूप में पूरन बिष्ट, कमलेश ने सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला, भूपेंद्र कांडपाल, चंदू उपाध्याय, दिव्यदीप मिश्रा, भुवन हर्बोला, सुशील कुमार, राजू बिष्ट आदि मौजूद रहे।