{"_id":"5909c3854f1c1b4a63441569","slug":"sports-cadet-chachar-to-dream-of-winning-olympic-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक पदक जीतने का सपना साकार करें स्पोर्ट्स कैडेट : चहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक पदक जीतने का सपना साकार करें स्पोर्ट्स कैडेट : चहार
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
Updated Wed, 03 May 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
करतब दिकाते स्पोर्ट्स कैडेट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में ब्वाइज स्पोर्ट्स कंपनी का विधिवत उद्घाटन केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर आतेश चहार ने किया। उन्होंने कहा कि ब्वाइज कंपनी का गौरवशाली अतीत रहा है। भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से इस कंपनी को दुबारा स्थापित किया गया है। कैडेटों ने बाक्सिंग और ताइक्वांडो के हैरतअंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन
ब्वाइज स्पोर्ट्स कंपनी के आफीसर कमांडिंग ले. कर्नल समर राघव ने कहा कि केंद्र में 1991 में कंपनी स्थापित हुई, जो 2001 तक यहां संचालित हुई। कंपनी के माध्यम से कई युवाओं को सेना में जाकर देश सेवा का मौका मिला। कहा कि 2016 में भारतीय खेल प्राधिकरण ने ब्वाइज स्पोर्ट्स कंपनी को बाक्सिंग और ताइक्वांडो खिलाड़ियों के चयन और प्रशिक्षण के लिए संस्तुति दी।
विज्ञापन
केआरसी की स्काउटिंग टीमों ने देश के कई राज्यों से खिलाड़ियों का चयन केआरसी ब्वाइज कंपनी के लिए किया गया। औपचारिकताओं के बाद कंपनी में निर्धारित गतिविधियों का संचालन शुरु हो गया है। इससे पहले कमांडेंट ब्रिगेडियर आतेश चहार ने कैडेटों के प्रशिक्षण और शिक्षा पर जोर दिया। इस दौरान कैडेटों ने ताईक्वांडो और बाक्सिंग गतिविधियों का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में केंद्र के तमाम अधिकारी और जवान मौजूद थे।
विज्ञापन