फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Speaking about the District Development Authority

जिला विकास प्राधिकरण को लेकर मुखर हुआ उक्रांद

Sat, 19 Jan 2019 12:20 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)। Published by: Almora desk Updated Sat, 19 Jan 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Speaking about the District Development Authority
उक्रांद की बैठक में भाग लेते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
उक्रांद ब्लाक इकाई की बैठक में जिला विकास प्राधिकरण का पुरजोर विरोध किया गया। कहा कि बमुश्किल ग्रामीण आजीविका चला रहे हैं, ऐसे में उन्हें करों के बोझ से दबाने की कोशिश की जा रही है।  बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर भी संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। तय हुआ कि प्राधिकरण सहित तमाम जनसमस्याओं को लेकर चार फरवरी को तहसील का घेराव और प्रदर्शन किया जाएगा।  
विज्ञापन


ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने जिला विकास प्राधिकरण के औचित्य पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को करों के बोझ तले दबाने के प्रयास चल रहे हैं, इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में तय हुआ कि एक फरवरी से 20 फरवरी तक गांव गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।  बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने पर भी नाराजगी जताई गई।  बासुलीसेरा हाइटेंशन विद्युत लाइन का भी विरोध जताया गया।
विज्ञापन


 धरमगांव पंपिंग पेयजल योजना से प्रभावित डढोली, भौंरा, मायापुरी की पेयजल समस्या के निराकरण को लेकर भी संघर्ष करने पर सहमति  जताई गई। बैठक में हेम रावत, जगदीश बुधानी, मनोज अधिकारी, भीम सिंह किरौला, बचे सिंह बिष्ट, नरेंद्र अधिकारी, हरवंश बिष्ट, धनीराम, मोहन सिंह, अनिल चौधरी, विपिन पंत, भुवन चौधरी, प्रमोद चौधरी, दीपा मठपाल, हीरा अधिकारी, भूपाल पुरी, पीतांबर उपाध्याय, हीरा अधिकारी, दिवान सिंह रौतेला, कैलाश फुलारा, गोपाल सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
गिरीश, गोपाल बने ब्लाक उपाध्यक्ष 
द्वाराहाट। उक्रांद ब्लाक इकाई का विस्तार हुआ। गिरीश चंद्र भट्ट, गोपाल सिंह को ब्लाक उपाध्यक्ष, गोपाल ऐरड़ा को ब्लाक प्रचार सचिव, भूपाल दत्त जोशी को ब्लाक संरक्षक तथा नंद राम को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया। संचालन महेश पंत ने किया।
\
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed