{"_id":"6ec4b1816768861abe23e98a7b8ef369","slug":"someshwar-hard-to-get-into-the-market-in-the-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में सोमेश्वर बाजार में निकलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में सोमेश्वर बाजार में निकलना मुश्किल
ब्यूरो/अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 14 Jul 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर जिले का प्रमुख कस्बा है, लेकिन बाजार में बरसाती पानी की निकासी और सफाई व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं हैं। गंदा पानी सड़कों में जमा रहता है। वाहन चलने पर छींटे राहगीरों और दुकानों पर पड़ते हैं। कई स्थानों पर नालियों के ऊपर लोगों ने अतिक्रमण कर दिए हैं, लेकिन अधिकारी और प्रशासन इसके प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
अल्मोड़ा, बागेश्वर, रानीखेत, द्वाराहाट, कौसानी, चौखुटिया आदि क्षेत्रों को आने-जाने वाले वाहन सोमेश्वर में रुकते हैं। कस्बा अनियंत्रित तरीके से बस रहा है।
विज्ञापन
करीब तीन सौ दुकानों वाले कस्बे के मुख्य बाजार में नालियां तो बनी हैं, पर बंद हैं। नालियों की सफाई करने की कोई व्यवस्था नहीं है। कई स्थानों पर लोगों ने नालियों में अतिक्रमण कर निर्माण कर दिया है। तल्ली बाजार में नालियां ही नहीं बनी हैं।
विज्ञापन
इसके चलते बरसाती पानी सड़कों में बहते रहता है। तल्ली बाजार में नाली नहीं होने से सड़क में बरसात का पानी इकट्ठा होता है। कई स्थानों पर कूड़ा जमा रहना आम बात है। बारिश होने पर स्थिति बिगड़ जाती है। शौचालय नहीं होने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों, यात्रियों और पर्यटकों को काफी परेशानी होती है।