{"_id":"bb0cb61e6cfca3bf5440c0d8ca24b956","slug":"someshwar-got-injured-leopard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमेश्वर में मिला घायल तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमेश्वर में मिला घायल तेंदुआ
ब्यूरो /अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 13 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर के निकट लखनाड़ी ग्राम पंचायत के बगड़िया गधेरे में शनिवार को सुबह तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही गांव के अलावा आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गया।
विज्ञापन
लोगों का शोर सुनकर तेंदुआ गधेरे में ही दुबका रहा। बाद में अल्मोड़ा और सोमेश्वर से पहुंची वन विभाग की टीम ने सात घंटे बाद अपराह्न करीब ढाई बजे ट्रेंकुलाइजर गन से तेंदुए को बेहोश कर पिंजरे में कैद किया। वन कर्मी तेंदुए को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा ले आए हैं।
विज्ञापन
कुछ ग्रामीणों ने लखनाड़ी ग्राम पंचायत के समीप बगड़िया गधेरे में प्रात: 7:30 बजे एक गुलदार देखा। उनके शोर मचाने पर आसपास के गांवों से भी काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लोगों की भीड़ और हो-हल्ला मचाने पर तेंदुआ गधेरे में ही दुबक गया और भाग नहीं सका।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और सोमेश्वर थाने में दी। करीब दस बजे अल्मोड़ा में रेंजर अमर आर्या, सोमेश्वर के रेंजर मनोज जोशी वन कर्मियों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। वन कर्मी पिंजरा भी लाए हुए थे।
बड़ी मशक्कत के बाद अपराह्न 2:30 बजे वन कर्मियों ने ट्रेंकुलाइजर गन से इजेक्शन दागकर तेंदुए को बेहोश करने में सफलता पाई।
वन कर्मी तेंदुए को पिंजरे में कैद कर रेस्क्यू सेंटर एनटीडी अल्मोड़ा लाए हैं। सोमेश्वर के रेंजर मनोज जोशी ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ मादा है। उसकी उम्र करीब चार वर्ष है। तेंदुए का पिछला बायां पैर कटा है।