{"_id":"579a3d544f1c1b6b6e21df88","slug":"someshwar-digree-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमेश्वर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमेश्वर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 28 Jul 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित मांगों का समाधान नहीं होने पर राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ ने आंदोलन शुरू कर दिया है। छात्र-छात्राएं कालेज परिसर में धरने पर बैठे। उन्होंने बीए और एमए में नए विषय खोलने समेत अन्य समस्याओं का जल्द समाधन नहीं होने पर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बीए में राजनीति, संस्कृत, एमए में अर्थशास्त्र, अंग्रेजी और शिक्षा शास्त्र विषय खोलने की मांग अधूरी है। यह विषय नहीं होने से छात्र-छात्राओं को अल्मोड़ा, रानीखेत और बागेश्वर जाना पड़ रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य का पद भी लंबे समय सेे खाली है। उन्होंने कहा कि बिना प्रतिस्थानी के प्राध्यापकों के तबादले कर दिए जा रहे हैं। यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुई आंदोलन तेज किया जाएगा। मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं ने जमकर नारेबाजी भी की। धरने पर छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज नयाल, उपाध्यक्ष राकेश बिष्ट, तारा रावत, पकंज जोशी, नेहा राना, हिमानी राना, नीरज बजेठा, गायत्री मिश्रा, नेहा भंडारी, मनीषा पाठक, पूजा कठायत, नरेंद्र नेगी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन