{"_id":"513fe345c98cff0c52f149b905633b66","slug":"someshwar-become-a-model-town-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमेश्वर बनेगा मॉडल कस्बा : रेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमेश्वर बनेगा मॉडल कस्बा : रेखा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)
Updated Mon, 27 Apr 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में निर्धन और बीमार व्यक्तियों को मुख्यमंत्री राहत कोष के आठ लाख रुपए के 110 चेक वितरित किए। इस मौके पर कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने विधायक के सामने समस्याएं रखी। विधायक ने लोगों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि निर्धन और रोगी व्यक्तियों की मदद सीएम राहत कोष से की जाएगी। सोमेश्वर को माडल कस्बे के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मौके पर कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में किशोर नयाल, बालम भाकुनी, महेश पांडे, चंद्रशेखर लोहनी, भूपाल मेहरा, प्रकाश खाती, मित्रा सिंह, लाल सिंह बजेठा, भुवन जोशी, दीपक आर्या, खुशाल राम, विशाल नयाल, बहादुर सिंह बोरा, भगवती देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन