{"_id":"7c239f87c75f7ce0c55bf64e5c62f2dc","slug":"some-areas-have-increased-chills-business-affected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन, कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन, कारोबार प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Thu, 22 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की देर रात से आसमान बादलों से भर गया। बृहस्पतिवार की सुबह से बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे ठिठुरन बढ़ गई। उत्तरायणी मेले के लिए बाहर से आए व्यापारियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर कपकोट तहसील क्षेत्र के उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में बोरबलड़ा, बदियाकोट, कुंवारी, बाछम, सोराग, झूनी, मिकिला खल्पट्टा, गोगिना की चोटियों में हल्का हिमपात हुआ। हिमपात से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इधर ठंड के कारण बृहस्पतिवार को स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति भी कम दर्ज की गई।
विज्ञापन