फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Soldiers should serve the country with new enthusiasm: Army Chief

सैनिक नए जज्बे के साथ देश की सेवा करें : सेना प्रमुख

Fri, 13 Oct 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 13 Oct 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Soldiers should serve the country with new enthusiasm: Army Chief
परेड की सलामी लेते सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे। संवाद
रानाीखेत (अल्मोड़ा)। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि सेना अब बदलाव के दौर से गुजर रही है। सैनिकों को भी नए जज्बे के साथ देश की सेवा करनी होगी। उन्होंने कहा कि कुमाऊं और नागा रेजिमेंट का गौरवशाली इतिहास रहा है।
विज्ञापन


सेना प्रमुख जनरल पांडे शुक्रवार को हवाई मार्ग से चौबटिया पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से वह रानीखेत स्थित सोमनाथ मैदान पहुंचे। सोमनाथ मैदान में कलर प्रजेंटेशन कार्यक्रम के दौरान भव्य परेड निकाली गई। सेना प्रमुख जनरल पांडे ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान सैनिकों में खासा उत्साह देखा गया। सेना प्रमुख ने नागा रेजिमेंट के कार्यों की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी रैंकों के सैनिकों की सराहना करते उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वहां कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर गौरव बग्गा, पूर्व ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी समेत सीनियर और जूनियर अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




नागा रेजिमेंट के प्रमुख ऑपरेशन

- ऑपरेशन रोमियो
- 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध
- संयुक्त राष्ट्र मिशन
- कारगिल युद्ध

नागा रेजिमेंट का इतिहास
- नागा रेजिमेंट भारतीय सेना की एक पैदल सेना रेजिमेंट है। पहली बटालियन 1970 में रानीखेत में स्थापित की गई थी। नागा रेजिमेंट की तीन बटालियन अस्तित्व में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 1 नागा रेजिमेंट को छह मई 1978 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने देहरादून में 'कलर्स' प्रदान किया।
-2 नागा रेजिमेंट को 10 मई 1990 को जनरल वीएन ने 'कलर्स' प्रदान किया था।
-3 नागा रेजिमेंट को 13 अक्तूबर को रानीखेत में थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी द्वारा 'कलर्स' प्रदान किया ।


नागा रेजिमेंट ने ये अलंकरण और पुरस्कार जीते
एक महावीर चक्र, आठ वीर चक्र, एक कीर्ति चक्र (मेजर डेविड मैनलुन) मरणोपरांत।
छह शौर्य चक्र, एक युद्ध सेवा पदक, एक विशिष्ट सेवा पदक, 48 सेना पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed