फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   solar light

तीन और लाइटें लगाने को मजबूर हुआ विभाग

Mon, 26 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 26 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
अटल आदर्श गांव धुधलिया महर (वेतनधार) के युवक की जागरूकता से गांव में संबंधित कर्मचारी एक साल बाद तीन और सोलर लाईटें लगाने को मजबूर हुए। लाईटें रविवार से लगनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

अटल आदर्श गांव धुधलिया महर (वेतनधार) में पिछले साल उरेडा की ओर से पांच सोलर लाईटें लगाई गई थी, जबकि आठ लाईटें लगाई जानी थी। गांव के युवक सुंदर सिंह ने सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी तो गड़बड़ी का खुलासा हुआ। सुंदर ने बताया कि इसी सिलसिले में शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के बुलावे पर वे अल्मोड़ा गए थे। उन्होंने सीडीओ के सामने सारी बात रखी।
विज्ञापन


इधर रविवार को जैन इरिगेशन कंपनी से जुडे़ भंवर सिंह ने गांव में पहुंचकर लाईटें लगानी शुरू की। सिंह ने बताया कि इसी कंपनी को लाईटें लगाने का ठेका मिला था। ग्रामीणों ने बताया कि पांच लाईटें पिछले साल लग गई थी, जबकि शेष तीन लाईटें गांव में ही किसी के घर में रखी थीं। इधर लाईटें लगाने के दौरान संबंधित सुंदर सिंह, ग्राम प्रधान शंकर सिंह, नवीन नैनवाल, योगदत्त फुलारा, कुबेर थापा, धीरज जोशी, मुकुंद कड़ाकोटी, तारा सिंह, कुबेर थापा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed