फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   So will close two thousand gas connection

तो बंद हो जाएंगे ढाई हजार गैस कनेक्शन

Sun, 09 Aug 2015 12:13 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूूराे, अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 09 Aug 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
डीबीटीएल से अब तक नहीं जुड़ पाए रानीखेत गैस एजेंसी से जुड़े ढाई हजार रसोई गैस उपभोक्ताओं का कनेक्शन बंद होने की कगार पर हैं।
विज्ञापन


इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने ऐसे उपभोक्ताओं को अंतिम बार एक सप्ताह का समय और दे दिया है। कुमाऊं मडल विकास निगम की रानीखेत स्थित रसोई गैसे एजेंसी में साढे छब्बीस हजार रसोई गैस उपभोक्ता पंजीकृत हैं।

इस गैस एजेंसी के माध्यम चौखुटिया, रानीखेत, जालली, ताड़ीखेत, मजखाली, जनोली, चिलियानौला, पिलखोली आदि क्षेत्रों में गैस वितरण किया जाता है।

इंडियन ऑयल कारपोरेशन के निर्देश पर सभी गैस उपभोक्ताओं से सब्सीडी लेने और कनेक्शन को बरकरार रखने के लिए बैंक खाता खोलकर उसका नंबर आदि रानीखेत कार्यालय में जमा करने को कहा गया था, परंतु अभी भी ढाई हजार ऐसे गैस उपभोक्ता हैं जिन्होंने बैंक खाते आदि की औपचारिकता (डीबीटीएल) पूरी नहीं की है।
विज्ञापन


गैस एजेंसी की प्रबंधक इंद्रा आर्या ने बताया कि ऑयल कारपोरेशन ने एक हप्ते का समय और दिया है। यदि उपभोक्ता इसके बावजूद भी डीबीटीएल से नहीं जुडे तो उनका कनेक्शन बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि यदि संबंधित उपभोक्ता सब्सीडी नहीं लेना चाहते हैं तो कार्यालय में आकर उससे संबंधित फार्म भर सकते हैं। अन्यथा उनका कनेक्शन बंद होना तय है। डीबीटीएल से नहीं जुड़े उपभोक्ताओं में सबसे अधिक संख्या चौखुटिया की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed