फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Smuggler carrying hemp filled inside gas cylinder arrested

गैस सिलिंडर के अंदर गांजा भरकर ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Smuggler carrying hemp filled inside gas cylinder arrested
इसी सिलिंडर में भरा था गांजा। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले में गांजा तस्करी का चौंका देने वाला मामला प्रकाश में आया है। व्यावसायिक गैस सिलिंडर को काट उसके अंदर गांजा भरकर तस्करी कर रहे शातिर तस्कर को सल्ट पुलिस और एसओजी की टीम ने दबोच लिया। सिलिंडर के अंदर से पुलिस ने दस किलों से अधिक गांजा बरामद किया है। आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सल्ट पुलिस और एसओजी की टीम ने रविवार को क्षेत्र के डोटियाल रोड के समीप चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद भुढ़ानपुर निवासी रिहासत (36) पुत्र बुद्धा हुसैन की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस ने एक व्यावसायिक गैस सिलिंडर में भरा 10.700 किग्रा गांजा बरामद किया। सल्ट थानाध्यक्ष धीरेंद्र पंत ने बताया कि आरोपी ने सिलिंडर का तला काटकर उसमें गांजा भरा हुआ था।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चिचौना सल्ट से गांजा खरीद अलीगंज ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ धारा 08/20/22 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गांजे की खरीद के स्रोतों की गहनता के साथ जांच की जा रही है। पुलिस टीम में एसआई ज्योति कोरंगा, कांस्टेबल सूरज बोरा, एसओजी कांस्टेबल भूपेंद्र पाल, मनमोहन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed