फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Smuggler arrested with 15.985 kg ganja in Salt

Almora News: सल्ट में 15.985 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sun, 24 Aug 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 24 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 15.985 kg ganja in Salt
अल्मोड़ा/सल्ट। सल्ट पुलिस ने 15.985 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अन्य आरोपियों की जानकारी के लिए पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात सल्ट पुलिस ने थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में मरचूला बैरियर के पास चेकिंग शुरू की। संदेह के आधार पर धुमाकोट की ओर से आ रही सिल्वर कलर की कार को रोककर चेक किया। कार में आसमानी कलर के प्लास्टिक के कट्टे में गांजा भरा था।
विज्ञापन

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पंकज रावत (32) ग्राम निजड़ा फार्म सैनिक कॉलोनी काशीपुर ऊधमसिंह नगर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये के लालच में खरीदा था गांजा
थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह बताया कि पूछताछ में पंकज रावत ने बताया कि उसने रुपयों के लालच में रसिया महादेव से रामपाल नाम के व्यक्ति से 36,000 रुपये में गांजा खरीदा था। वह रामपाल का पता नहीं जानता है। उसकी मुलाकात रामपाल से काशीपुर में हुई थी। इसी दौरान उससे गांजे के बारे में पूछा था तो उसने मोबाइल नंबर दिया था। रसिया महादेव में उसने गांजे से भरा कट्टा दिया जिसे वह काशीपुर लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed