फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Smak Smagling in Almora

नगर के एक होटल से 17 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Smak Smagling in Almora
स्मैक के साथ पकड़ा गया युवक। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पुलिस और एसओजी की टीम ने रविवार दोपहर नगर के एक होटल से 17 ग्राम स्मैक के साथ थराली चमोली निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी यहां युवाओं को स्मैक बेचने के लिए आया था। आरोपी से अहम सुराग जुटाने के लिए पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थराली चमोली निवासी 24 वर्षीय दीपेश राणा पुत्र नरेंद्र राणा को नगर के एक होटल से गिरफ्तार किया। उसके पास 17 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी अल्मोड़ा में अपने संपर्क के लोगों को बेचने के लिए बरेली से स्मैक ला रहा था। युवक की देहरादून में गारमेंट की दुकान भी है। सूत्रों के अनुसार आरोपी के संपर्क में कुछ स्थानीय युवक भी थे, जिनको वह स्मैक बेचने की फिराक में था। सूत्रों के अनुसार इससे पहले भी यह अन्य जगहों पर स्मैक बेचता था। फिलहाल पुलिस आरोपी की डिटेल जांच के लिए चमोली पुलिस से भी संपर्क साध रही है। कोतवाल अरुण वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक का एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान किया गया है। टीम में एसएसआई सुरेश बिष्ट, एसओजी मोहन सांग, दिनेश नगरकोटी, भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed