फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Smack Smuggler in Almora

हिस्ट्रीशीटर समेत दो युवकों को 19.17 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा, नगदी भी बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Smack Smuggler in Almora
अल्मोड़ा में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 19.17 ग्राम स्मैक और नकदी के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की बाइक जब्त कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

रविवार शाम पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने विवेकानंद पार्क कब्रिस्तान गेट करबला के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हल्द्वानी की ओर से आ रही काले रंग की पल्सर 200 एनएस बाइक सवार दो लोगों को पुलिस ने रोका।
विज्ञापन

बाइक सवार दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी लेने पर भ्यारखोला निवासी आमिर खान और तल्ला दन्यां निवासी अमान खान के पास प्लास्टिक की थैली में 19.17 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू समेत 29 हजार रुपये बरामद हुए। एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों का चालान कर दिया गया है। इसमें आमिर खान के खिलाफ पूर्व में मारपीट, एनडीपीएस, गुंडा एक्ट, चोरी समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। इसलिए उसे पहले ही हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed