{"_id":"a34911ebebdfa56bfd05430de0e8d305","slug":"slt-heel-still-has-to-go-to-the-people-mulekhal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तल्ला सल्ट के लोगों को आज भी जाना पड़ता है मौलेखाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तल्ला सल्ट के लोगों को आज भी जाना पड़ता है मौलेखाल
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/भतरौंजखान (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 13 Jul 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
तल्ला सल्ट के लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई मछोड़ उप तहसील को खुले चार महीने का समय हो गया है लेकिन उप तहसील में आज तक काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
आज भी लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी 90 किमी दूर मौलेखाल जाना पड़ रहा है। विभाग ने हालांकि यहां पर डाटा ऑपरेटर और नाजर के पदों पर कार्मिकों को तैनात कर रखा है, लेकिन यह दोनों कार्मिक संसाधनों के अभाव में खाली बैठे रहते हैं। नौ मार्च को जब उप तहसील अस्तित्व में आई थी, तो लोगों को आशा थी कि उन्हें सुविधा होगी।
विज्ञापन
मछोड़ जैसे छोटे से स्थान में हजारों की संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने अपनी खुशी का इजहार भी किया था लेकिन उपतहसील में कार्य नहीं होने से लोगों में निराशा है। उप तहसील खुलने के बाद भी लोगों को छोटे मोटे कामों के लिये मौलेखाल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन