{"_id":"696530c20dda1b76901a643d62aad9d8","slug":"slt-block-locks-roots-leaders-in-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने सल्ट ब्लाक कार्यालय में ताले जड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने सल्ट ब्लाक कार्यालय में ताले जड़े
ब्यूूराे, अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 13 Aug 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
विकासखंड सल्ट के मनरेगा मजदूरों को आठ माह से मजदूरी का भुगतान नहीं होने से नाराज प्रधानों ने आज जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह के नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय में ताले जड़ दिए और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। क्षेत्र के ग्राम प्रधान करीब 11 बजे सल्ट ब्लाक मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने रावत के नेतृत्व में ब्लाक कार्यालय में ताले जड़ दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर हुई सभा में उन्होंने कहा कि विकासखंड के गांवों में मनरेगा की मजदूरी करने वाले ग्रामीणों को आठ माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है।
इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि मनरेगा के तहत गलत खातों में पैसा जा रहा है, जिसे फीड करने का अधिकार ब्लाक कार्यालय को दिया जाएगा।
विज्ञापन
सल्ट ब्लाक में मनरेगा में एक डीपीओ की नियुक्ति की मांग भी उठाई। ताकि मनरेगा के कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सकें।
प्रधानों ने शिकायत की थी कि कई ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के राशन कार्ड नहीं बने हैं। सल्ट ब्लाक में आधे से अधिक गांव के लोगों को सूखा राहत का पैसा नहीं मिला है।
ग्रामीणों ने करीब दो घंटे बाद दोपहर एक बजे प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शन में प्रधान संगठन अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, प्रधान मोहन सिंह, जयंती देवी, पुष्पा देवी, मुन्नी देवी, भारती देवी, हंसी देवी, कुंदन सिंह, जयपाल सिंह रावत आदि शामिल हुए।