फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Slt agricultural college will open soon

सल्ट में शीघ्र कृषि महाविद्यालय खुलेगा

Thu, 28 Jan 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मौलेखाल (अल्मोड़ा)। Updated Thu, 28 Jan 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Slt agricultural college will open soon

 सल्ट के धूरा में कृषि महाविद्यालय मंजूर हो गया है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 500 नाली भूमि भी अधिग्रहीत करने के साथ ही पांच करोड़ रुपये भी स्वीकृत कर दिए हैं। मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत ने जीआईसी पैंसिया में आयोजित एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि महाविद्यालय में बागवानी, पर्यटन, वाणिज्य आदि विषय पढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मरचूला में राफ्टिंग पार्क भी खोला जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही क्षेत्र के युवाओं को सेना में भर्ती का प्रशिक्षण देने के लिए भी सल्ट में सैनिक कल्याण विभाग की ओर से एक ट्रेनिंग सेंटर भी खोला जाएगा। रावत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करके ही जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने सल्ट क्षेत्र में स्वीकृत की गई सड़कों के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी हुए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राम अवतार तिवारी और संचालन सुंदर सिंह कुंवर ने किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख मुन्नी आर्या, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम रावत, ग्राम प्रधान मोहन सिंह, शंकर दत्त शर्मा, सोबन सिंह रावत, रमेश कुमार, हरीश बंगारी, सुनील कुमार, अमित चौहान, नरेश नारायण आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed