फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Slipping in Ranikhet

हादसे का सबब बनी रोड के गड्ढों पर डाली गई मिट्टी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Slipping in Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सड़क के गड्ढे भरने के लिए डाली गई मिट्टी जानलेवा साबित हो गई। बारिश के कारण पूरी मिट्टी गांधी चौक के ढलान वाली सड़क पर बह गई।
विज्ञापन

चिकनी मिट्टी में रपटकर कई बाइक सवार चोटिल हो गए। छावनी परिषद की टीम ने मशक्कत के बाद सड़क की मिट्टी को साफ किया। स्थानीय लोगों ने गड्ढों में मिट्टी डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बाजार की सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं। स्टेट बैंक को जोड़ने वाली सड़क के और भी बुरे हाल हैं। यहां गड्ढों को भरने के लिए काफी मात्रा में मिट्टी डाली गई थी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर हुई बारिश के कारण पूरी मिट्टी ढलान वाली सड़क पर बह गई। वहां गुजरने वाले बाइक सवार वहां रपटने लगे। कई बाइक सवार चोटिल हो गए। इसके बाद छावनी परिषद को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृजेश जोशी, अमन राजौरिया, नरेंद्र, प्रमोद बिष्ट आदि ने बचाव के लिए कई प्रयास किए। इसके बाद छावनी परिषद के स्वच्छता निरीक्षक अजय प्रताप के साथ पहुंचे कर्मचारियों ने सड़क को धोया।

इसके लिए टैंकरों के माध्यम से पानी लाया गया। तभी सड़क साफ हो सकी। रोड के गड्ढों में मिट्टी डालने से स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed