फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Skip to rely on drugs Oldies: General Sabharwal

दवाओं पर निर्भर रहना छोड़ें पूर्व सैनिक : जनरल सभरवाल

Thu, 19 Feb 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Thu, 19 Feb 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन

यहां तहसील रोड पर भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के तहत पाली क्लीनिक खुल गया है। इसका उद्घाटन सेना की उत्तर भारत सब एरिया के जनरल आफीसर इन कमांडिंग मेजर जनरल एस सभरवाल ने किया। उन्होेंने पूर्व सैनिकों से दवाओें के  बजाए प्राकृतिक रूप से स्वस्थ्य रहने का आह्वान किया।

विज्ञापन


अस्पताल का संचालन यहां किराए के भवन में हो रहा है। जनरल सभरवाल ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। बाद में तहसील सभागार में पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा सैनिक शारीरिक रूप से हमेशा मजबूत माना जाता है। पूर्व सैनिकों को दवाओं की आदत नहीं डालनी चाहिए। जरूरी होने पर ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य मामलों में आम लोगों के साथ तालमेल, सहयोग की भावना से काम करने का आह्वान किया। डीएम भूपाल सिंह मनराल ने सभी पूर्व सैनिकाें, आश्रितोें से इस सेवा का लाभ उठाने के लिए कार्ड बनवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


केआरसी मुख्यालय रानीखेत के एडम कमांडेंट कर्नल चंद्रकांत शर्मा ने कहा कि इस क्लीनिक की स्थापना के प्रयास पूर्व से ही चल रहे थे, अब जीओसी जनरल सभरवाल के प्रयासों से इसमें कामयाबी मिली। डीएम भूपाल सिंह मनराल ने भी काफी सहयोग किया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डीके कौशिक ने कहा कि पूर्व सैनिकों को अभी तक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रानीखेत, अल्मोड़ा जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बागेश्वर जिला मुख्यालय पर ही सुविधाएं मिलेंगी। वहां केआरसी मुख्यालय रानीखेत के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल चंद्रकांत शर्मा, रानीखेत में अंशदायी स्वास्थ्य योजना के नोडल अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल नंदाबल्लभ, एसडीएम फींचाराम चौहान, तहसीलदार पदम सिंह माहरा, सीएमओ डा जेसी मंडल आदि मौजूद थे। पालीक्लीनिक के प्रभारी मेजर प्रेमबल्लभ ने बताया कि इस क्लीनिक में दंत रोग चिकित्सक डा. प्रभा नेगी, मेडिकल आफीसर डा. आनंद बसवाल की नियुक्ति की गई है। बाद में एक्सरे, प्रयोगशाला, फिजियोथैरेपी आदि की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।


44320 लोगों को मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में सेना से अवकाश प्राप्त अधिकारी स्तर के तीन, जेसीओ 1507, अन्य रैंकों के 6524, वीर नारी 3046 हैं। इनके आश्रितों की संख्या 33240 है। कुल 44320 लोगों को पालीक्लीनिक का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed