फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Signally Urs celebrations, 29 Corona Warriors honored

सांकेतिक रूप से मनाया उर्स, 29 कोरोना वॉरियर हुए सम्मानित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Signally Urs celebrations, 29 Corona Warriors honored
कोरोना वारियरों का सम्मान करते मजार के मुख्य खादिम मोहम्मद मोहसिन। - फोटो : AMAR UJALA
रानीखेत (अल्मोड़ा)। हजरत कालू सय्यद बाबा की मजार ओर हर वर्ष लगने वाला उर्स समारोह कोरोना संक्रमण के चलते इस बार स्थगित हो गया। अलबत्ता इंतजामिया कमेटी ने सांकेतिक रूप से मजार पर नागरिकों की ओर से चादरपोशी की। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में मुस्तेदी से कार्य कर रहे 29 कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया। उर्स मुबारक के सेवादारों व खादिमों ने कोरोना वॉरियर्स को स्मृति चिन्ह और प्रसंशा पत्र से सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले लोगों में संयुक्त मजिस्टेट अभय प्रताप सिंह, कोतवाल हरेन्द्र चैधरी समेत पत्रकार, डॉक्टर, नर्स शामिल हैं। कमेटी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखते हुए रानीखेत में कालू सय्यद बाबा की मजार पर कार्यक्रम रखा। 20 लोगों की उपस्थिति में कुल शरीफ सम्पन्न हुआ। इसके बाद सामूहिक चादर चढ़ाई गई।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह की उपस्थिति में पत्रकार, डॉक्टर, नर्स, पर्यावरण मित्र, पुलिस कर्मी सहित 29 कोरोना वारियरों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नायब तहसीलदार दलीप सिंह, रानीखेत कैंट के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी तथा मजार के मुख्य खादिम मोहसिन खान ने वॉरियर्स के प्रयासों की सराहना की। इससे पहले अमन खान, नावेद कुरेशी आदि कई सेवादारों व खादिमों ने अस्पताल में रक्तदान भी किया। संचालन खजान जोशी ने किया। इस दौरान दीप जोशी, मोहम्मद शाहनवाज, वाहब खान, रकीब, रियाज खान, हसन भाई, सोनू सिद्दीकी, सलीम भाई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed