फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shop in Almora parking

Almora News: बहुमंजिली पार्किंग में होगा दुकानों का आवंटन

Thu, 23 Mar 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 23 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shop in Almora parking
बहुमंजिली पार्किंग में होगा दुकानों का आवंटन
अल्मोड़ा। आखिरकार चार साल बाद नगर की बहुमंजिली पार्किंग में दुकानों के आवंटन की उम्मीद जगी है। पहले दरें अधिक होने के कारण इन दुकानों को लेने कम लोग आ रहे थे। ऐसे में पालिका ने इसकी दरों को कम किया है। इसी आधार पर इन दुकानों के आवंटन की कार्यवाही जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन

नगर के माल रोड स्थित शिखर होटल के पास बहुमंजिली पार्किंग का निर्माण करीब चार साल पूर्व हुआ था जिसमें पालिका ने 53 दुकानों का निर्माण किया। इनमें से 30 दुकानों तो आवंटन हुआ लेकिन दरें महंगी होने से 23 दुकानों का अधिग्रहण करने में लोगों ने दिलचस्पी कम दिखाई और यह मामला लटक गया। ऐसे में पालिका को दरें संशोधित करनी पड़ी हैं। इनके अधिग्रहण के लिए लोगों को पूर्व की अपेक्षा अब 500 से 700 रुपये प्रति वर्गमीटर तक कम चुकाने होंगे। ऐसे में इन दुकानों के जल्द आवंटन की उम्मीद जगी है। दुकानों के आवंटन से पालिका की आय भी बढ़ेेगी।
विज्ञापन




जिला स्तरीय कमेटी का करना पड़ा गठन
अल्मोड़ा। पार्किंग में दुकानों का आवंटन करना पालिका के लिए जरूरी था। ऐसे में दर संशोधित करना एकमात्र विकल्प बचा। यह निर्णय लेने के लिए डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। पालिका ने अपनी इस समस्या को कमेटी के समक्ष रखा, तब जाकर पालिका को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला स्तरीय कमेटी ने पार्किंग में दुकानों की दर कम करने का निर्णय लिया है। उम्मीद है जल्द ही इन दुकानों का आवंटन होगा जिसकी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। - भरत त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed