{"_id":"570e89a64f1c1bc05d4a6afd","slug":"shobha-ytra","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने शोभा यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने शोभा यात्रा निकाली
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने निकाली शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली पछाऊं के ऐतिहासिक स्याल्दे बिखौती मेले की धूम मची है। मेले के तहत विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने नगर में सांस्कृतिक शोभा यात्राएं निकालीं।
विज्ञापन
नंदा राजजात यात्रा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले झोड़े की प्रस्तुति सराहनीय रही। शोभा यात्रा दोपहर एक बजे यहां घटगाड़ पुल से शुरू हुई। बाजार होते हुए यात्रा शीतलापुष्कर मैदान पहुंची, जहां तमाम कार्यक्रम हुए। शोभा यात्रा में सरस्वती शिशुुुमंदिर, विवेकानंद विद्या मंदिर, दूनागिरि मॉडर्न जूहा, एमडी तिवारी हाईस्कूल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने आंचलिक लोक संस्कृति की झलक दिखाई।
विज्ञापन
एमडी तिवारी हाई स्कूल के बच्चों नंदा राज जात यात्रा निकाली। पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ग्वल देवता की झांकी पेश की। विवेकानंद विद्यामंदिर के बच्चों ने कई राज्यों की आंचलिक संस्कृति की झलक दिखाई। दूनागिरि माडर्न जूहा के बच्चों ने जौनसारी संस्कृति पर आधारित नंदा राजजात यात्रा का प्रस्तुतीकरण किया। सरस्वती शिशु मंदिर ने राजस्थानी लोकनृत्य पेश कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन