फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shivang Becomes Leiutenant

चिलियानौला के शिवांग बने भारतीय नौ सेना में लेफ्टिनेंट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shivang Becomes Leiutenant
ले. शिवांग के कंधों पर तमगे लगाते माता और पिता। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला, मालरोड निवासी शिवांग पांडे भारतीय नौ सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। 27 नवंबर को उन्होंने एजीमाला केरल में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) में अंतिम पग भरे।
विज्ञापन

मूलरूप से जखोली गांव निवासी शिवांग के पिता रमेश चंद्र भारतीय एलआईसी रानीखेत में मुख्य बीमा सलाहकार हैं। उनकी माता मीना कनोसा कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षिका हैं। छोटी बहन आर्मी पब्लिक स्कूल में नवीं की छात्रा है। कक्षा आठ के बाद शिवांग का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए हुआ था। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने पुरस्कृत किया था। इंटर के बाद शिवांग का चयन भारतीय रक्षा अकादमी पुणे में हो गया था। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, मामा प्रदीप चंद्र पांडे, शिक्षक दीपक कांडपाल को दिया है। इधर, उनके ननिहाल द्वाराहाट तहसील के गवाड़ गांव में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed