{"_id":"588240ef4f1c1bc346eff0bb","slug":"sharma-state-president-arrived-persuade-former-mla-ajay-bhatt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक शर्मा को मनाने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक शर्मा को मनाने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 20 Jan 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने अल्मोड़ा पहुंचकर टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के आवास में जाकर उनसे काफी देर तक वार्ता की और उन्हें मनाने का प्रयास किया। बाद में श्री भट्ट ने उम्मीद जताई कि कैलाश शर्मा शीघ्र ही पार्टी के लिए पूरी ताकत के साथ काम करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
श्री भट्ट ने कहा कि टिकट एक ही व्यक्ति को मिल सकता है और इस समय प्रदेश को बचाना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। श्री भट्ट ने कहा कि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा को मनाने की पूरी कोशिश की जाएगी। श्री शर्मा पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं और उम्मीद है कि जल्द ही वह पार्टी प्रत्याशी के प्रचार में जुट जाएंगे। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण से जहां भी कार्यकर्ता नाराज हैं उनसे वार्ता करके शीघ्र ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी कार्यकर्ता पार्टी के खिलाफ काम करेगा, यह माना जाएगा कि वह कांग्रेस का समर्थन कर रहा है।
विज्ञापन
उधर फिलहाल कैलाश शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपनी शिकायतें प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट के सामने रखी हैं और श्री भट्ट ने सभी मुद्दों पर विस्तार से वार्ता की है। प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता के बाद श्री शर्मा ने चुनाव लड़ने के संबंध में स्पष्ट कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से बातचीत के बाद वह इस बारे में फैसला करेंगे।
विज्ञापन