{"_id":"c04500a4bf31f303dbab8087d5c537b0","slug":"shantm-agarwal-became-a-lieutenant-in-the-navy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" शांतम अग्रवाल नौसेना में बने लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतम अग्रवाल नौसेना में बने लेफ्टिनेंट
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Sat, 28 Nov 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
नगर के तल्ला दन्यां धारानौला निवासी शांतम अग्रवाल नौसेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। केरल में 26 नवंबर को इंडियन नेवी एकेडमी में पासिंग आउट परेड में उन्होंने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
शांतम के पिता राजकुमार अल्मोड़ा में सीढ़ी बाजार में दुकान चलाते हैं, जबकि माता मीरा गृहिणी हैं। शांतम ने दसवीं की परीक्षा 92.6 फीसदी और इंटरमीडिएट परीक्षा 90 फीसदी अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में वीयरशिवा स्कूल से उत्तीर्ण की है। इसके बाद उनका चयन एनडीए में हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने केरल में सेना में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से बीटेक की डिग्री प्रथम श्रेणी में ली और दो बार गोल्ड मेडल प्राप्त किया। शांतम के नौसेना में अफसर बनने पर नगरवासियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन