फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shama merino sheep now have 50 breeding

शामा में अब 50 मैरीनो भेड़ का होगा प्रजनन

Fri, 10 Apr 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Fri, 10 Apr 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Shama merino sheep now have 50 breeding

विज्ञापन

कपकोट के शामा स्थित भेड़ प्रजनन केंद्र पर कश्मीर की मैरीनो और आस्ट्रेलिया की  रैंबुलेट नस्ल की भेड़ें पालने के लिए प्रजनन का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इस बार कश्मीर की दो नर मैरीनो से कश्मीर और आस्ट्रेलिया की 50 मादा भेड़ों पर प्रजनन कराया जा रहा है। इस तकनीक  से पूर्व मेें पैदा हुए 21 मेमने स्वस्थ्य हैं। इस सफलता से पशुपालन विभाग के अधिकारी उत्साहित हैं।

पिछले वर्ष राज्य मेें भेड़ बकरी विकास विभाग की स्थापना के  बाद पशुपालन विभाग ने भेड़ों की नस्ल सुधार का कार्यक्रम शुरू किया था। भेड़ प्रजनन केंद्र के प्रभारी डा. केएस रंजन ने बताया कि केंद्र पर पहला प्रयाग प्रयोग सफल रहा। अब इस प्रजाति के  विकास का दूसरा चरण शुरू किया गया है।

विज्ञापन


इस बार कश्मीर से पांच मैरीनो नर भेड़ लाए गए हैं। इनके माध्यम से प्र्रजनन कराने के लिए लाई गई मादा भेड़ों में 25 कश्मीर की मैरीनो और 25 आस्ट्रेलिया की रैबोलेट भेडे़ं हैं। बताया मैरीनो, रेंबोलेट नस्ल की भेड़ें उत्तराखंड की परंपरागत भेड़ों से अधिक गठीली, ऊंची होती हैं। इनकी ऊन सर्वोच्च कोटि की, अधिक बारीक और मुलायम होती हैं। अगले कुछ साल में उत्तराखंड भेड़ पालन की दिशा मेें अच्छी प्रगति कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed