फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   sewer treatment plant operator injured

Almora News: सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में पंप की चपेट में आया ऑपरेटर, जख्मी

Mon, 31 Jul 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 31 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
sewer treatment plant operator injured
जिला अस्पताल में भर्ती सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में पंप की चपेट में आने से घायल हुआ ऑपरेटर। संवाद - फोटो : जिला अस्पताल में भर्ती सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में पंप की चपेट में आने से घायल हुआ ऑपरेटर। संवाद
अल्मोड़ा। नगर के पास सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बख में कार्यरत ऑपरेटर पंप की चपेट में आ गया। हादसे में आपरेटर के दायें हाथ की अंगुलियां टूट गईं जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बख में तैनात ऑपरेटर दीपक कुमार निवासी पपरशैली, अल्मोड़ा अचानक पंप की बेल्ट की चपेट में आ गया। इस घटना में उसके दायें हाथ की अंगुलिया टूट गईं और उसे गंभीर चोट आईं। साथियों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के मुताबिक गंभीर चोट लगने से उसके हाथ की अंगुलियां टूटी हैं। गई। वहीं साथियों ने जल संस्थान प्रशासन से घायल को विभागीय स्तर पर मुआवजा दिए जाने की मांग की है। चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन



इस संबंध में जल संस्थान के ईई अरुण कुमार सोनी ने बताया कि विभागीय स्तर पर घायल की हरसंभव मदद की जाएगी। कर्मचारी निजी स्तर पर भी उसका सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित ठेकेदार को ऑपरेटर के उपचार का पूरा खर्च उठाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जल्द ही प्लांट का निरीक्षण कर इसकी कमियों को दूर किया जाएगा जिसके लिए टीम रुद्रप्रयाग से पहुंचेगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed