फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sewer line will be made to free polluting the zathanga: CM

जटागंगा को प्रदूषण मुक्त करने को बनेगी सीवर लाइन  : सीएम    

Mon, 16 Jul 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Mon, 16 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
Sewer line will be made to free polluting the zathanga: CM
श्रावणी मेले का उद्घाटन करते सीएम त्रिवेंद्र रावत। - फोटो : अमर उजाला

 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि प्रसिद्ध जागेश्वर धाम धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। जागेश्वर धाम के समीप से बहने वली जटागंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए जागेश्वर में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमज्योति फाउंडेशन द्वारा अल्मोड़ा में छठी से बारहवीं तक आवासीय बालिका विद्यालय खोला जाएगा। इसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के लिए 130 करोड़ रुपये से अधिक की जरूरत है। अगले सत्र से अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी। मुख्यमंत्री जागेश्वर धाम में हरेला पर्व पर श्रावणी मेले के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


रावत ने कहा कि जागेश्वर धाम 124 मंदिरों का समूह है। इसी तरह गढ़वाल मंडल में भी नारायण कोटी मंदिर समूह है। जागेश्वर धाम लोगों की आस्था, विश्वास जुड़ा से है। उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि कुछ लोग सीवर का पानी नालियों में छोड़ रहे हैं जिससे जागेश्वर धाम के समीप से बहने वाली जटागंगा नदी प्रदूषित हो रही है। जटागंगा नदी को प्रदूषित करना अपराध है। प्रशासन ऐसे लोगों को चिन्हित कर तीन माह का समय दे। उन्होंने कहा कि वह तीसरी बार जागेश्वर आए हैं। 2000 के बाद यहां का अच्छा विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि जागेश्वर में सीवर लाइन बिछाने के लिए सर्वे कर परीक्षण कराया जाएगा और ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार ने गत 14 मई को प्रदेश के 27 लाख परिवारों का स्वास्थ्य बीमा पांच लाख रुपये का बीमा कराने का फैसला लिया है। कार्यक्रम अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल के अलावा भाजपा नेता सुभाष पांडे ने विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं मुख्यमंत्री के सम्मुख रखीं। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट ने मुख्यमंत्री को छोलिया नृत्य वाद्य यंत्र भौंकर भेंट किया। संचालन मंदिर समिति के उपाध्यक्ष गोविंद गोपाल ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व प्रबंधक प्रकाश भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट,  प्रधान हरिमोहन भट्ट, शैलेंद्र साह, महेश सनवाल, हरीश भट्ट, जगदीश भट्ट, लक्ष्मण गैड़ा, बलवंत गैड़ा, डीके जोशी आदि मौजूद थे। इससे पहले जागेश्वर धाम पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों भाजपा कार्यकर्ताओं, छोलिया नर्तक दल और परंपरागत परिधान में सजीं छात्राओं ने स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed