फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Seven unidentified men beat up a youth near NTD.

Almora News: एनटीडी के पास सात अज्ञात लोगों ने युवक को पीटा

Tue, 23 Sep 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 23 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Seven unidentified men beat up a youth near NTD.
अल्मोड़ा। एनटीडी शराब की दुकान के पास देर रात सात अज्ञात लोगों ने एक युवक के साथ किसी बात पर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा कोतवाली में दी तहरीर में पातालदेवी अल्मोड़ा निवासी आशीष पंवार का कहना है कि वह देर रात 8.30 बजे अपने घर से एनटीडी वाइन शॉप की दुकान पर गया था । यहां वाइन शॉप विक्रय करने वालों कर्मचारियों से किसी बात को लेकर उसकी आपसी बोल-चाल हो रही थी। इस दौरान अचानक वैगनार कार में 6-7 लोग वहां पर आए कार में से एक व्यक्ति वाइन लेने वाइन शॉप पर आया। उस अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरु कर दी। जवाब देने पर उस व्यक्ति ने मारपीट करनी शुरु कर दी। तभी उसके साथी कार से उतरे और लात घूसों से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

आशीष पंवार का आरोप है आरोपियों ने उसके मुंह पर धारदार हथियार निखिल से वार किए। यहां मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन लोगों ने मुझे नहीं छोड़ा। कुछ लोगों ने कहा कि यह लड़का सफाई कर्मचारी है। इतना सुनने के बाद वह लोग जातिसूचक गाली देने लगे। किसी तरह वह भागकर अपनी बस्ती पहुंचा। यहां बस्ती के लोगों ने उसे बचा लिया। उन्होंने पुलिस से मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed