{"_id":"6acbda5b5a1d6bb6600b7424","slug":"seven-quintals-of-illegally-extracted-resin-seized-in-the-jageshwar-forest-area-almora-news-c-8-hld1003-849573-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जागेश्वर वन क्षेत्र में अवैध रूप से निकाला गया सात क्विंटल लीसा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जागेश्वर वन क्षेत्र में अवैध रूप से निकाला गया सात क्विंटल लीसा जब्त
Mon, 12 Oct 2026 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर वन क्षेत्र के कछियोला नाप भूमि में चीड़ के पेड़ से अवैध रूप से लीसा निकालने की शिकायत पर वन विभाग ने लीसा छेवक के खिलाफ कार्रवाई की। वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार जोशी के मुताबिक एक व्यक्ति ने राजेंद्र पांडे के खिलाफ अवैध लीसा लगाए जाने की शिकायत की थी। इस पर विभागीय टीम गठित कर जांच की गई जिसमें अवैध रूप से चीड़ के पेड़ से लीसा निकाले जाने की पुष्टि हुई।
टीम ने शिकायतकर्ता के बताए स्थानों पर लीसा छेवक के पास से आमद से अधिक पांच से सात क्विंटल अवैध लीसा जब्त कर धौलादेवी मोटर लीसा डिपो में सुरक्षित रखवा दिया है। वन क्षेत्राधिकारी जोशी ने बताया कि विभाग की ओर से संबंधित लीसा छेवक को अनधिकृत कार्यों के चलते ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति की गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और जांच के आधार पर लीसा छेवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।