{"_id":"83689f1d4c93b445d14aa91b3967e14e","slug":"seven-of-the-four-new-doctors-joining-lee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात में से चार नए डाक्टरों ने ली ज्वाइनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात में से चार नए डाक्टरों ने ली ज्वाइनिंग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत(अल्मोड़ा)
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
लंबे समय से डाक्टरों का अभाव झेल रहे राजकीय अस्पताल में डाक्टरों की कमी शीघ्र दूर होने की उम्मीद बंध रही है। मुख्यमंत्री हरीश रावत की घोषणा के बाद चार नए डाक्टरों ने अस्पताल में ज्वाइनिंग ले ली है। रेडियोलॉजिस्ट, महिला रोग और ईएनटी विशेषज्ञ के भी शीघ्र पहुंचने की उम्मीद है। सबसे अधिक लाभ रक्त के लिए परेशान हो रहे रोगियों को मिला है, पैथोलॉजिस्ट विशेषज्ञ के रिक्त पद पर भी नए डाक्टर ने ज्वाइनिंग ले ली है।
विज्ञापन
मालूम हो कि राजकीय अस्पताल में लंबे समय से डाक्टरों का अभाव बना हुआ था। मई में यहां ग्रीष्मोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सात नए डाक्टर भेजने का आश्वासन दिया था। अस्पताल के अधीक्षक डा. डीएस नेई ने बताया कि ईएमओ के लिए डा. मोहित भल्ला और डा. अक्षत टम्टा, पैथोलॉजिस्ट पद पर डा. संदीप और कार्डियोलॉजिस्ट पद पर डा. वीसी जोशी ने 25-26 जून को ज्वाइनिंग ले ली है। तीन अन्य डाक्टरों के भी शीघ्र पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि नए डाक्टरों के आने से काफी हद तक रोगियों की परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन