{"_id":"593ec4d41126f4400d8b4a40","slug":"seven-karate-players-passed-belt-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात कराटे खिलाड़ियों ने उत्तीर्ण की बेल्ट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात कराटे खिलाड़ियों ने उत्तीर्ण की बेल्ट परीक्षा
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
कराटे की कलर बैल्ट प्राप्त कराटे खिलाड़ी
- फोटो : amar ujala
जिला कराटे डू एसोसिएसन की ओर से छावनी स्कूल चौबटिया में कराटे की बेल्ट परीक्षा और विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। सात कराटे खिलाड़ियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। देवाशीष को श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। कोच नीलेश जोशी ने बताया कि परीक्षा में कई कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें देवाशीष, अमान अहमद, अरबाज खान, वरुण कुमार, भाष्कर आर्य, सालुंखे श्रेयष एस, भूमि वाल्मिकी ने ग्रीन बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की। इस दौरान एशियन पदक विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी भी मौजूद थीं। अर्चना पाठक, प्रकाश पाठक, गोपाल बिष्ट, मनीष बिष्ट आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन