फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Separate district panchayat seats of villages of Saryu Valley

सरयू घाटी के गांवों की अलग जिला पंचायत सीट बने

Mon, 10 Dec 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 10 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Separate district panchayat seats of villages of Saryu Valley
बागेश्वर में डीएम को ज्ञापन सौंपते सरयू घाटी के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
सरयू घाटी के गांवों को मिलाकर अलग जिला पंचायत सीट का निर्माण करने की मांग को लेकर सरयू घाटी के ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी से वार्ता की। ग्रामीणों ने कहा कि सरयू घाटी के गांव वर्तमान में दो अलग- अलग जिला पंचायत सीटों बंटे हैं।  
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि विगत कई सालों से सरयू घाटी के गांवों को मिलाकर पृथक जिला पंचायत सीट बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वर्तमान में सरयू घाटी के गांवों को दो जिला पंचायत सीटों में विभाजित किया गया है जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा कि सूपी व लोहारखेत न्याय पंचायतों के समस्त गांवों को मिलाकर पृथक जिला पंचायत सीट का निर्माण किया जाए। इस संबंध का एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी रंजना राजगुरु को सौंपा। शिष्टमंडल में हेमा पांडा, विमला जोशी, गंगा देवी, हंसी ड्याराकोटी, भगवत देवली, कुंदन राम, राम चंद्र जोशी, धीरज सिंह, प्रेम कनेरा आदि थे। डीएम ने भी ग्रामीणों की मांग पर विचार करने का भरोसा जताया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed