फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sena Bharti in Ranikhet

देश सेवा के जज्बे को लेकर दौड़े लोहाघाट तहसील के युवक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sena Bharti in Ranikhet
र्ती का निरीक्षण करते केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर इकबाल सिंह साम्याल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में सेना की ओपन भर्ती रैली जारी है। शुक्रवार को चंपावत जिले की लोहाघाट तहसील के युवाओं की भर्ती हुई।
विज्ञापन

देश सेवा का जज्बा लिए 901 युवाओं ने दौड़ शुरू की, जिसमें से 309 युवा सफल रहे। केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर आईएस साम्याल ने भी भर्ती का निरीक्षण किया।
पिथौरागढ़ एआरओ की ओर से आयोजित सेना की ओपन भर्ती रैली को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है। तहसीलवार आयोजित भर्ती में अब चंपावत जिले की भर्ती शुरू हो गई है। शुक्रवार को लोहाघाट तहसील के युवाओं की भर्ती हुई। कुल 1101 युवकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

भर्ती अधिकारी कर्नल भाष्कर तोमर ने बताया कि 901 युवकों को दौड़ लगाने का मौका मिला, जिसमें 309 युवा सफल रहे। दौड़ में सफल युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा भी हुई। गड्डा पार करना, बैलेंस बनाना, चेस्ट की माप आदि प्रक्रियाओं से युवाओं को होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भर्ती के लिए सुबह से ही युवकों का सोमनाथ मैदान में पहुंचना शुरू हो गया था। आवेदन पत्र के अलावा विद्यालयी प्रमाणपत्रों की भी बारीकी से जांच की गई। शिक्षा विभाग के लोग भी युवकों के प्रपत्रों की बारीकी से जांच करते रहे।
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर इकबाल सिंह साम्याल ने भर्ती रैली का निरीक्षण किया और भर्ती के लिए पहुंचे युवकों का उत्साहवर्धन किया, भर्ती अधिकारियों से जरूरी जानकारी हासिल की। इसके अलावा एआरओ पिथौरागढ़ के कई अन्य अधिकारियों ने भी भर्ती का निरीक्षण कर युवाओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
आज चंपावत, बाराकोट तहसील के युवक आजमाएंगे किस्मत
रानीखेत। सोमनाथ मैदान में कल 20 फरवरी को ओपन भर्ती रैली के तहत चंपावत और बाराकोट तहसील के युवक दौड़ लगाएंगे। तहसीलवार आयोजित इस भर्ती के लिए प्रशासन ने अच्छे इंतजाम किए हैं। रहने, खाने के लिए इस बार युवकों को इधर, उधर नहीं भटकना पड़ रहा है। प्रशासन ने रंगोली हाल और कैंट इंटर कालेज में व्यवस्था की हुई है। पुलिस भी कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग कर रही है।
रोडवेज ने टनकपुर से रानीखेत भेजी 12 बसें
टनकपुर (चंपावत)। रानीखेत में चल रही सेना भर्ती में जाने वाले युवकों के लिए शुक्रवार को टनकपुर से रानीखेत के लिए 12 अतिरिक्त बसें भेजी गईं। पर्याप्त बसों की व्यवस्था होने से युवाओं को रानीखेत जाने के लिए साधन की परेशानी नहीं हुई।

रोडवेज ने शनिवार को भी रानीखेत के लिए दस अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। एआरएम संचालन केएस राणा ने बताया कि टनकपुर से रानीखेत के लिए एक बस नियमित रूप से चलती है, लेकिन सेना भर्ती में जाने वाले युवकों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई थी। जरूरत के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed