{"_id":"576ada974f1c1b5964b48c41","slug":"selling-off-in-polythene-bags","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन में सामान बेचना बंद नहीं हुआ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन में सामान बेचना बंद नहीं हुआ
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एनजीटी और हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद अल्मोड़ा नगर समेत जिले की कई बाजारों में सामान बेचने के लिए पॉलिथीन के प्रयोग पर रोक नहीं लग सकी है। प्रशासन और नगरपालिका परिषद की ढिलाई के चलते अल्मोड़ा नगर में भी कई व्यापारी पॉलिथीन का उपयोग करते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
एनजीटी और हाईकोर्ट के आदेशों के बाद बीते दिनों पॉलिथीन पर रोक लगा दी गई थी। पॉलिथीन की थैलियों में सामान बेचने पर रोक लगा दी गई थी। कुछ माह पहले प्रशासन और पालिका परिषद ने इसके लिए बाजार में चेकिंग अभियान भी चलाया।
विज्ञापन
इसके बाद सामान बेचने के लिए पॉलिथीन का प्रयोग बंद सा हो गया था, लेकिन पिछले काफी दिनों से पालिका परिषद और प्रशासन ने पॉलिथीन के लिए चेकिंग अभियान नहीं चलाया। जिससे पिछले कुछ दिनों से कई व्यापारी फिर से पॉलिथीन का प्रयोग करने लगे हैं।
विज्ञापन
कुछ लोग चोरी-छिपे तो कुछ सरेआम पॉलिथीन में सामान दे रहे हैं। इधर एसडीएम विवेक राय ने कहा है कि पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध है। शीघ्र ही पालिका परिषद की टीम को साथ लेकर अभियान चलाया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति पॉलिथीन का प्रयोग करता पकड़ा गया तो उससे जुर्माना वसूला जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।