फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Seeing the devastated farming, the pain of women

तबाह हो रही खेती देख छलका महिलाओं का दर्द

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Seeing the devastated farming, the pain of women
संवाद अभियान में मौजूद एकता परिषद की महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। महिला एकता परिषद के द्वितीय चरण के संवाद अभियान का शुभारंभ हो गया हौ। सिमालगांव में हुई गोष्ठी में जहां जंगली जानवरों की ओर से तबाह की जा रही खेती किसानी का दर्द छलका, वहीं तेजी से बढ़ रहे पलायन पर भी गहरी चिंता जताई गई। कहा युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकार को खेती किसानी बचाने के लिए ठोस नीति बनानी चाहिए।
विज्ञापन

अध्यक्ष विमला देवी की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी का संचालन आशा देवी ने किया। महिला एकता परिषद महासचिव मधुबाला कांडपाल ने कहा कि पलायन का मूल कारण बंजर हो रही खेती किसानी के कारण बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों पर सरकार का बस नहीं है, जिस कारण लोग खेती किसानी से विमुख हो रहे हैं। इसके लिए ठोस नीति बनाने की जरूरत है। पूर्व ग्राम प्रधान सुमन बिष्ट ने कहा कि खेती बर्बाद होने के कारण बेरोजगारी बढ़ रही है।
विज्ञापन

युवा गांवों से पलायन कर शहरों की तरफ जा रहे हैं। सरकार को शीघ्र पहाड़ की बर्बाद हो रही खेती को बचाने का प्रयास करने चाहिए। वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य का यदि ग्रामीण स्तर पर सुधार करने की मांग की। महिलाओं ने तय किया कि यदि सरकार ने लावारिस जानवर और जंगली सुअरों के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई तो आंदोलन किया जाएगा। गोष्ठी में चंपा देवी, बीना देवी, नंदी देवी, भगवती देवी, जानकी देवी, गंगा देवी, नीमा देवी, रमा देवी, माधवी देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed