फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Security Wall in Almora NH

Almora News: क्वारब-अल्मोड़ा एनएच पर दो करोड़ रुपये से बनेगी सुरक्षा दीवार

Tue, 16 May 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 16 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Security Wall in Almora NH
लोअर माल रोड में इस तरह क्षतिग्रस्त है राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा दीवार। संवाद
अल्मोड़ा। क्वारब-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर लंबे समय से क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का नवनिर्माण किया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ बारह लाख रुपये का बजट मिल चुका है। यह कार्य पूरा होने से यात्रियों और पर्यटकों को खतरे भरे सफर में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एनएच पर लोअर माल रोड एसएसजे परिसर के छात्रावास के पास दो साल पहले सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसके निर्माण के प्रयास नहीं हुए। ऐसे में इस स्थान पर सड़क संकरी होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस सड़क से हर रोज तीन हजार से अधिक यात्री और पर्यटक वाहन आवाजाही करते हैं। सड़क संकरी होने से चालक और यात्री चिंतित रहते हैं। अब सभी यात्रियों और चालकों को इस समस्या से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। एनएच खंड के अभियंताओं का कहना है कि सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन




डामर उखड़ने से खस्ताहाल है सड़क
अल्मोड़ा। जिले को मैदानी क्षेत्र से जोड़ने वाले प्रमुख हाईवे पर सुरक्षा दीवार ढहने से इस स्थान पर डामर उखड़ गया है। सड़क पर गड्ढे बने हैं जिससे आवाजाही खतरनाक बनी है। एनएच के मुताबिक सुरक्षा दीवार के निर्माण के बाद यहां डामरीकरण भी होगा और गड्ढों से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग में सुधारीकरण के लिए दो करोड़ बारह लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का निर्माण और अन्य सुधारीकरण कार्य किए जाएंगे। - महेंद्र कुमार, एसई, एनएच, रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed