फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   security loop holes at district hospital

वार्ड में खुदकुशी करने की घटना से सुरक्षा पर उठे सवाल

Fri, 30 Jan 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Fri, 30 Jan 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
security loop holes at district hospital
मंगलवार रात युवक के मेडिसन वार्ड में विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने से जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक युवक वार्ड में घुसा और जहरीला पदार्थ खाकर वहीं आत्महत्या कर ली लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। यदि अस्पताल परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हुए तो भविष्य में कभी कोई बड़ी घटना भी घट सकती है।
विज्ञापन


मालूम हो कि मंगलवार रात के समय एक युवक जिला अस्पताल में आया और मेडिसन वार्ड में घुसकर विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली लेकिन युवक के वार्ड में घुसने की सुरक्षा कर्मियों को भनक नहीं लगी। जिस वार्ड में युवक ने आत्महत्या की वह कक्ष खाली था और वहां कोई अन्य मरीज भर्ती नहीं था। यदि इस खाली पड़े वार्ड में ताला लगा होता तो युवक वहां घुसकर आत्महत्या नहीं कर पाता। खासकर रात के वक्त वार्ड में आने जाने वालों पर नजर नहीं रखी गई तो कभी बड़ी घटना भी घट सकती है। ऐसे में कोई अपराधी भी छिपने के लिए वार्ड में घुस सकता है। इससे मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल मुख्य बाजार और मालरोड के मध्य स्थित है। अस्पताल में पहुंचने के लिए मालरोड से एक गेट और बाजार क्षेत्र से दो गेट हैं। कई लोग अस्पताल के रास्ते को मुख्य बाजार और मालरोड में आने जाने के लिए उपयोग करते हैं। मुख्य बाजार में भीड़ होने पर लोग एक गेट से अस्पताल परिसर में प्रवेश कर लोहे के शेर के पास के गेट से निकल जाते हैं। वहीं अस्पताल के मूत्रालयों का उपयोग राह चलते और आसपास के लोग भी करते हैं। अस्पताल परिसर में मरीजों के तीमारदारों के अलावा अन्य लोग भी घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अस्पताल में भीड़ होने पर पूर्व में जेब कतरे मरीजों की जेब तक काट चुके हैं। दो साल पूर्व असामाजिक तत्वों ने कुछ लोगों से अल्ट्रासाउंड शुल्क के लिए पांच सौ रुपये ऐंठ लिए थे। लेकिन इन घटनाओं का कोई सुराग नहीं लगा।

अस्पताल प्रशासन के पास पर्याप्त सुरक्षा गार्ड भी नहीं हैं।

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. जीसी पांडे ने बताया कि सात सुरक्षा गार्डों में से प्रत्येक शिफ्ट में दो-दो गार्ड तैनात रहते हैं। जबकि अस्पताल परिसर में तीन गेट, वार्ड और आवासीय भवन है। सुरक्षा के लिहाज से गार्डों की संख्या बढ़ाएं तो पद ही सृजित नहीं है। उन्होंने बताया कि अस्पताल भवन के भीतर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed