फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Screening for Corona

अल्मोड़ा में बाहर से आ रहे 246 यात्रियों की हुई स्क्रीनिंग, पांच पर्यटक वापस भेजे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Screening for Corona
अल्मोड़ा के लोधिया बैरियर पर बाहरी यात्रियों से पूछताछ करती डॉक्टर, पुलिस की टीम। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को लोधिया बैरियर में करीब 246 यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। चेकिंग के दौरान दिल्ली, हिमाचल से आने वाले पांच यात्रियों को लौटा दिया गया जबकि सामान्य मिले यात्री अपने घरों को गए।
विज्ञापन

डीएम नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश के बाद पुलिस और डॉक्टरों की टीम शनिवार शाम से लोधिया बैरियर में तैनात कर दी गई। इस दौरान एसएसआई सुनील बिष्ट के नेेतृत्व में पुलिस टीम ने अन्य जिलों से आने वाले प्रत्येक वाहनों को रोका और उनकी चेकिंग की। डॉ. वीरेंद्र सिंह रौतेला, डॉ. वाईएस चौहान, डॉ. हर्ष जोशी आदि डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद ही यात्रियों को छोड़ा। रविवार को चेकिंग के दौरान एक वाहन में हिमाचल से एक और दिल्ली से चार यात्रियों के आने पर पुलिस ने पांचों बाहरी पर्यटकों को वापस भेज दिया। तीन शिफ्टों में काम कर रही टीमों ने इससे पहले शनिवार रात को भी करीब 76 वाहनों की थर्मल स्क्रीनिंग की थी। शासन के निर्देश के बाद डीएम अल्मोड़ा ने बीते दिन जिले में सभी पर्यटकों के प्रवेश पर पहले ही रोक लगा दी थी। जिले में चार स्थानों पर क्वारब, भुजान, मोहान, मोतियापाथर में स्टैटिक सर्विलांस टीम की तैनाती के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed