{"_id":"601ee4648ebc3e4c8d41b5c3","slug":"schools-will-open-from-tomorrow-with-strict-rules-almora-news-hld413845898","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्त नियमों के साथ कल से खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्त नियमों के साथ कल से खुलेंगे स्कूल
विज्ञापन
अल्मोड़ा के शारदा पब्लिक स्कूल खुलने से पूर्व कक्षों को सैनिटाइज करते कार्मिक।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सरकारी और निजी स्कूलों को खोलने की तैयारी की जा रही है। अभी तक सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थी पढ़ाई के लिए आ रहे थे। अब दोनों स्तरों के स्कूलों में कक्षा छह से नौ और कक्षा 11 के विद्यार्थी भी आएंगे। स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा।
सीईओ एसडी चंद्र ने बताया कि कोरोना काल में बंद हुए स्कूलों को धीरे-धीरे फिर से पटरी पर लाया जा रहा है। अल्मोड़ा जिले में कुल 2009 सरकारी और निजी स्कूल हैं। यहां कक्षा छह से 12 तक कुुल 34 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। अभी कक्षा 10 और 12 के ही बच्चे स्कूल आ रहे थे। सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूलों में सैनिटाइजेशन ठीक से किया जाए। साफ-सफाई का विशेष तौर पर ध्यान दिया जाए। बच्चों और स्टाफ दोनों की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य है।
स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि स्टाफ और बच्चों दोनों के ही स्वास्थ्य पर नजर रखी जाए और किसी के बीमार होने की स्थिति में जिला शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया जाए। बताया कि जब तक कोरोना काल चल रहा है तब तक अग्रिम आदेश तक स्कूूूलों में सभी ग्रुप गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। कहा कि अगर किसी भी बच्चे की तबीयत खराब है तो उसे स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। स्कूल में बच्चों को सेक्शन के अनुसार बुलाया जाए।
विज्ञापन
इधर शारदा पब्लिक स्कूल में विनीता लखचौरा ने बताया कि कक्षा छह से नौ और 11वीं के जो बच्चे बुलाए जा रहे हैं उनमें नियमों के तहत बच्चों को सेक्शन के अनुसार बुलाया जाएगा। एक सेक्शन में 10 से 15 ही बच्चे होंगे। टीचरों को फेस शील्ड, दस्ताने, सैनिटाइजर दिया जाएगा। इधर जनपद में स्कूल खोले जाने की तैयारी को लेकर कुछ स्कूल प्रबंधन अभी राजी नहीं हैं। बीयरशिवा की प्रधानाचार्य प्रीती पांडे ने बताया कि सोमवार से स्कूल खोले जाने पर अभी विचार किया जाएगा। उसके बाद कोई निर्णय होगा। बताया कि कक्षा नौ और 11वीं के बच्चों को बुलाया जाएगा।