फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Schools were not free government books

स्कूलों में नहीं पहुंची मुफ्त सरकारी किताबें

Wed, 15 Apr 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा Updated Wed, 15 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है, लेकिन सरकार की ओर से सरकारी, अर्द्धसरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को देय मुफ्त सरकारी किताबें जिला मुख्यालय तक भी नहीं पहुंची हैं। शिक्षक पुरानी किताबों से ही बच्चों को पढ़ा रहे हैं। किताबें न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


सरकार प्रत्येक शिक्षा सत्र में सरकारी, अर्द्धसरकारी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को मुफ्त सरकारी किताबें नहीं मिल सकी हैं। यह किताबें बाजार में भी उपलब्ध नहीं हैं। जिले के 11 विकासखंडों में 1869 स्कूल हैं। इनमें एक से 8 तक की कक्षाओं में 62000 बच्चे पढ़ते हैं। नया शिक्षा सत्र शुरू होने के पखवाड़ेभर बाद भी प्रकाशकों से जिला मुख्यालय में किताबें नहीं पहुंचाई हैं। जिससे बच्चों को किताबें नहीं बांटी जा सकी हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि निर्देश देकर स्कूलों में रिजल्ट के दिन बच्चों से पुरानी किताबें स्कूलों में मंगा ली गई हैं। इन्हीं से बच्चों की पढ़ाई करवाई जा रही हैं। नई पुस्तकें मंगाने के लिए पहले ही टेंडर करा लिए गए हैं। फिलहाल नई किताबें नहीं पहुंची हैं। नई किताबें पहुंचते ही स्कूलों में बांट दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed