फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   School is open, when will the dress

स्कूल खुल गया है, ड्रेस कब मिलेगी 

Sun, 11 Jun 2017 10:40 PM IST
अल्मोड़ा,अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा,अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Jun 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का बेहतर माहौल बनाने और बच्चों को सुविधाएं मुहैया कराने के सरकारी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इसका बड़ा उदाहरण जिले के राजकीय प्राथमिक और जूनियर हाइस्कूल हैं। इन स्कूलों के 48,716 बच्चों को अब तक निशुल्क ड्रेस नहीं मिली है, जबकि नया शिक्षा सत्र शुरू हुए दो माह का समय बीत चुका है। योजना के तहत अन्य कार्यों के लिए भी अब तक बजट नहीं मिलने से सर्व शिक्षा अभियान के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। 

विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकार राजकीय प्राथमिक स्कूलों और राजकीय जूनियर हाइस्कूलों में पढ़ने वाले बीपीएल श्रेणी के छात्रों, सभी वर्गों की छात्राओं और अनुसूचित जाति, जनजाति के बच्चों को दो-दो जोड़ी निशुल्क स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराती है। प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को दो-दो जोड़ी ड्रेस देने के लिए चार-चार सौ रुपये की दर से स्कूलों को धनराशि दी जाती है। सरकारी स्कूलों का नया शिक्षा सत्र एक अप्रैल को प्रारंभ हो गया है, लेकिन अब तक पात्र बच्चों को स्कूल ड्रेस उपलब्ध नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


जिले के कुल 1407 राजकीय प्राथमिक स्कूलों में ड्रेस के पात्र बच्चों की संख्या 25171 और 498 जूनियर हाइस्कूलों में 23545 है। नई ड्रेस नहीं मिलने से बच्चे या तो पुरानी ड्रेस पहनकर आ रहे हैं या बिना ड्रेस के ही स्कूल पहुंच रहे हैं। वहीं, योजना के तहत अन्य मदों स्कूल ग्रांट, मेंटीनेंस, जूनियर हाइस्कूलों में कंप्यूटर लगाने, प्रबंधकीय व्यय, प्री-टेस्ट बुक आदि के लिए भी बजट अब तक अवमुक्त नहीं हुआ है। इसके अलावा सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत बीआरपी और सीआरपी तीन माह के वेतन से वंचित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के स्कूलों के शिक्षकों के तीन माह के वेतन के लिए ही पूर्व में 12.20 करोड़ रुपये बजट मिला था। बच्चों के स्कूल ड्रेस और अन्य मदों के लिए शासन से बजट अवमुक्त नहीं हुआ है। शासन से इस सप्ताह बजट अवमुक्त होने की उम्मीद है।
राय साहब यादव, जिला परियोजना अधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान, अल्मोड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed