फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   School director arrested for misbehaving with women

महिला से दुष्कर्म में स्कूल संचालक गिरफ्तार

Tue, 23 Apr 2019 10:45 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Tue, 23 Apr 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
School director arrested for misbehaving with women
पुलिस गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी। - फोटो : amar ujala

मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी भी वही निकला, जिसने महिला के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई थी। आरोपी उसी गांव में निजी स्कूल चलाता है जहां की महिला रहने वाली है। आरोप है कि वह डरा धमकाकर पीड़िता का मुंह बंद कराता रहा। पुलिस ने मंगलवार तड़के आरोपी को उसके सौंखला स्थित घर से गिरफ्तार कर 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


अप्रैल की रात मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। 14 अप्रैल को सौखला निवासी आरोपी जगदीश चंद्र तिवारी उर्फ जग्गू ने राजस्व पुलिस में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी शातिराना अंदाज में बचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से मामले की पड़ताल की और पीड़िता के बयानों के आधार पर उसे धर दबोचा। हालांकि, आरोपी ने अभी अपना जुर्म कबूल नहीं किया है।
विज्ञापन


बता दें कि 19 अप्रैल को रेगुलर पुलिस को मामला हस्तांतरित हुआ। मामले की जांच एसएसआई बसंती आर्या को सौंपी गई। रेगुलर पुलिस ने मामले में लगातार पूछताछ की। 164 के तहत दो बार पीड़िता के बयान भी लिए गए। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी स्कूल संचालक को धारा 457, 354, 506 और 376 के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की डीएनए जांच भी होगी
आरोपी जगदीश चंद्र तिवारी उर्फ जग्गू ने हालांकि अपना अपराध अभी नहीं क बूला है। उसका कहना है कि महिला मानसिक रूप से परेशान है। वह किसी पर भी आरोप लगा सकती है। आरोपी ने डीएनए जांच कराने की मांग की है। वहीं, एसएसआई बसंती आर्या ने भी कहा कि डीएनए जांच कराई जाएगी।


पल-पल पीड़िता के साथ था आरोपी
 आरोपी जगदीश चंद्र तिवारी ने स्वयं को बचाने के लिए न सिर्फ राजस्व पुलिस में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, बल्कि पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट में भी वह साथ रहा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे डराया धमकाया था, जिसके चलते वह कुछ नहीं बता पा रही थी। एसएसआई बसंती आर्या ने बताया कि पीड़िता की ओर से बताए गए हुलिए और पूछताछ में जगदीश तिवारी का नाम प्रकाश में आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed