{"_id":"57a7799f4f1c1bb61f2b91f9","slug":"sawan-songs","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूला तो पड़ गया अमुवा की डाली में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूला तो पड़ गया अमुवा की डाली में...
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
सावन के गीत गाए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अग्रवाल सभा की ओर से रविवार को तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने झूले डाले और ‘झूला तो पड़ गया अमुवा की डाली में... समेत सावन, तीज, राधा- कृष्ण के प्रेम गीत गाकर जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने एक-दूसरे के सुहागन रहने की कामना की।
विज्ञापन
विनायक उत्सव भवन में हुए तीज महोत्सव में महिलाओं ने ‘झूला तो पड़ गया अमुवा की डाली में..’, ‘नन्हीं नन्हीं बुदियां, सावन का मेरा झूलना’, ‘बहना झूला झूले, नंदलाल झुलावे, ‘राधे झूलन पधारो, घिर आए बदरा’ आदि गीत गाए। महिलाओं ने तीज, सावन और राधा-कृष्ण प्रेम के गीत गाए और शानदार नृत्य किया।
विज्ञापन
तीज महोत्सव को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहा। तीज पर सास ने बहुओं को श्रंगार सामग्री भेंट की, जबकि बहुओं ने अपनी सास को उपहार स्वरूप शगुन दिया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के संरक्षक विनोद प्रसाद अग्रवाल, प्रीति गोयल, मंजू अग्रवाल, चंद्रा अग्रवाल, तारा अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, अंकिता अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, अर्पिता अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन