फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Save the daughter in the Youth Parliament, be eager to read daughter

युवा संसद में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मची रही गूंज

Sat, 19 Jan 2019 12:14 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)। Published by: Almora desk Updated Sat, 19 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Save the daughter in the Youth Parliament, be eager to read daughter
यूथ संसद में जिला स्तर के लिए चयनित प्रतिभागी अतिथियों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय युवा संसद के तहत यहां पीजी कालेज में वाक इन जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मानिला महाविद्यालय सहित तमाम क्षेत्रों से पहुंचे युवाओं ने भाग लिया। बालिका पढ़ाओ, बालिका बचाओ के तहत छात्र छात्राओं ने विचार रखे। अव्वल प्रतिभागी अब बागेश्वर में प्रस्तावित जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 10 बजे से पंजीकरण शुरू हुए। इस दौरान कुल 10 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाए। मुख्य अतिथि शीतलाखेत महाविद्यालय की प्राचार्य शशि पुरोहित ने कहा कि युवा संसद के माध्यम से जहां छात्र छात्राओं में लोकतंत्र की समझ बढ़ेगी, वहीं उनका समग्र विकास भी होगा। छात्र छात्राओं ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ शीर्षक पर अपने विचार रखे। इसके अलावा सामाजिक आर्थिक सशक्तीकरण, सीमांतीकृत को हाशिए पर, महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा सुकन्या समृद्धि से मुद्रा तक, समस्त नागरिकों के लिए सहज जीवन सुनिश्चित करना, शून्य सहिष्णुता नीति के द्वारा भ्रष्टाचार को रोकना सहित तमाम विषयों पर परिचर्चा हुई। 
विज्ञापन


मानिला सहित तमाम महाविद्यालयों से पहुंचे छात्र छात्राओं ने इस संबंध में अपने अपने विचार रखे। विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. वेद प्रकाश तिवारी ने छात्र छात्राओं के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह से लोकतांत्रिक विषयों की समझ बढ़ाने पर जोर दिया। निर्णायक मंडल में डॉ. वेद प्रकाश तिवारी और डॉ. अभिमन्यु कुमार रहे। इससे पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भारती बहुगुणा, डॉ. नमिता मिश्रा, डॉ. गणेेश सिंह नेगी आदि ने विशेष सहयोग किया। हालांकि पूरे जिले के महाविद्यालयों के बच्चे नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed