{"_id":"b0dcf7b203b23fb47d5e6e6b25c53f3d","slug":"sarvodaya-inter-college-teachers-seven-vacancies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वोदय इंटर कालेज में शिक्षकों के सात पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वोदय इंटर कालेज में शिक्षकों के सात पद खाली
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ जैंती (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 15 Apr 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है, लेकिन सर्वोदय इंटर कालेज जयंती में शिक्षकों के कई पदों पर तैनाती नहीं की गई। यहां प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों के सात पद लंबे समय से खाली हैं। जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
सर्वोदय इंटर कालेज जयंती में शिक्षकों के कुल 21 पद स्वीकृत हैं।
समाजशास्त्र प्रवक्ता और एलटी संवर्ग में हिंदी, सामाजिक विज्ञान, गृह विज्ञान के एक-एक, विज्ञान के दो शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। प्रधानाचार्य का पद तो कई साल से रिक्त है। विद्यालय कार्यवाहक प्रधानाचार्य के भरोसे चल रहा है।
सर्वोदय इंटर कालेज में तल्ला बिनौला, मल्ला बिनौला, बांजधार, बकस्वाड़, नौगांव, दाड़िमी, सीम, सैनोली, चौकुना, बरम, थामथोली, मझाऊं समेत कई दूरस्थ गांव से छात्र-छात्राएं आते हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने शिक्षकों के खाली पदों पर शीघ्र नियुक्ति नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य हरीश प्रसाद ने बताया कि शिक्षकों के खाली पदों की जानकारी समय-समय पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी गई लेकिन खाली पद आज तक नहीं भरे गए।