संजय और उमा ने जीती व्यक्तिगत चैंपियनशिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं छतीनाखाल के खेल मैदान में आयोजित की गईं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहते हुए संजय नेगी ने छात्र वर्ग में और उमा रावत ने छात्रा वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त की। छात्र वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में संजय सिंह नेगी, देवेंद्र राम, करन उपाध्याय, छात्रा वर्ग में डौली किरौला, भारती बिष्ट, उमा बसेड़ा, चार सौ मीटर दौड़ में संजय नेगी, कुबेर रौतेला और करन, छात्रा वर्ग में भावना, डौली, भारती, आठ सौ मीटर में संजय नेगी, कुबेर रौतेला, कुलदीप सिंह, छा9ा वर्ग में उमा रावत, भावना किरौला, दीपा शाह ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
15 सौ मीटर दौड़ में संजय नेगी, देवेंद्र राम, करन उपाध्याय, 100 मीटर दौड़ में प्रकाश सिंह, कुलदीप सिंह, देवेंद्र राम, छात्रा वर्ग में डौली, भावना, आरती बिष्ट ने बाजी मारी। गोला फेंक छात्र वर्ग में राहुल उपाध्याय, सूरज कुमार, दीपक गिरि, छात्रा वर्ग में उमा रावत, आकांक्षा कैड़ा, दिव्या अधिकारी, लंबी कूद में कुलदीप, मदन नेगी, विक्रम नेगी, छात्रा वर्ग में भावना किरौला, डौली, प्रियंका भट्ट, चक्का फैंक में जीवन रावत, दीपक गिरि, दीपक सिंह, छात्रा वर्ग में उमा रावत, हेमलता और दिव्या अधिकारी अव्वल रहे।
समापन पर क्रीड़ा प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने सभी का अभार जताया। इस अवसर पर डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. नाजिरा खान, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. अंजुम अली, डॉ. उपासना शर्मा, डॉ. अंबिकेश त्रिपाठी, सविता रानी, डॉ. महेश प्रसाद, डॉ. कार्तिकेय भट्ट, डॉ. निशा आदि मौजूद रहे। इससे पहले प्राचार्य भरत जी उपाध्याय ने खेलकूद प्रतियोगिताओं की मार्च पास्ट की सलामी ली।