{"_id":"6a42af0cb6c9fef7dc0a5ffc","slug":"sanitation-workers-take-out-a-rally-in-almora-city-warn-of-strike-from-3rd-almora-news-c-232-1-alm1015-145407-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा शहर में सफाई कर्मियों ने निकाली रैली, तीन से हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा शहर में सफाई कर्मियों ने निकाली रैली, तीन से हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को नगर में विरोध रैली निकाली। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया तो तीन जुलाई से नगर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कर्मचारी नगर निगम परिसर स्थित धरना स्थल से रैली लेकर माल रोड, मिल चौक, लाला बाजार, चौक बाजार, कचहरी बाजार, जौहरी बाजार, थाना बाजार और चौघानपाटा होते हुए वापस धरना स्थल पर पहुंचे। संघ के प्रदेश महासचिव राजपाल पवार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों ने कोरोना महामारी के दौरान भी अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा की। वहीं सरकार उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही है।
उन्होंने कहा कि चरणबद्ध आंदोलन के तहत तीन जुलाई को हड़ताल कर नगर की सफाई व्यवस्था बंद कर दी जाएगी। कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था में ठेका प्रथा समाप्त करने, लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को संविदा में समायोजित कर नियमितीकरण होने तक समान कार्य के लिए समान वेतन देने, मृतक आश्रित नियमावली में शिथिलता, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, पदोन्नति तथा कर्मचारियों को आवासों का मालिकाना हक देने की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान दीपक चंदेल, राजेश टॉक, सतीश कुमार, प्रदीप कुमार, राजेंद्र पवार, घनश्याम बंटी, अशोक कुमार, यशपाल कुमार, शक्ति कुमार, रोहताश कुमार, भूपेंद्र कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।